
अयोध्या, 10 अप्रैल (हि.स.)। श्री रामजन्मभूमि में शुक्रवार को परिसर का श्रीराम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या के मीडिया को भ्रमण कराकर निर्माण की यथा स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर मंदिर की सुरक्षा में लगे पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दूबे भी उपस्थित रहे।

मंदिर में नृपेंद्र मिश्रा ने परिसर में बने सभी सप्त मंदिरों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सभी मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है I इस मंदिर को उन्होंने मंदिर परिसर को आस्था के साथ सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर उन्होंने निषाद राज गुहा, देवी अहिल्या और माता शबरी अन्य मंदिरों की विशेषता समझाई।अलग-अलग वर्गों के योगदान को सम्मान देने की बात कही गई।
उन्होंने बताया कि परिसर के 19 निर्माण श्री राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्माण इकाईयों द्वारा सौंपे जाएंगे । उन्होंने बताया कि अब तक निर्माण पर लगभग 1800 करोड़ रुपये खर्च हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय
