
रामगढ़, 24 जनवरी (हि.स.)। हैलो किड्स रॉबिनहुड स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। इस वार्षिकोत्सव की थीम गूंज रखा गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन जिस तरीके से बच्चों को प्रतिभावान करने में लगा वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षा के साथ संस्कृति और सभ्यता के संगम की प्रस्तुती दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक वर्षा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
वहीं निदेशक वर्षा अग्रवाल ने कहा कि यह जुनून प्रारंभ से ही रहा है कि बच्चों को केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने अपने इस विजन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ साकार किया है। वे अपने विद्यालय को अपना दूसरा बच्चा मानती हैं अर उसी स्नेह व जिम्मेदारी के साथ उसका संचालन करती हैं।
इस अवसर पर 30 से अधिक कार्यक्रमों का सफल मंचन किया गया।
कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सैंकडों विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाभारत नाट्च प्रस्तुति, जोकर्स एक्ट, माता-पिता नृत्य, आरमी डांस, देशभक्ति नृत्य, मेड इन इंडियाडांस, बॉलीवुड डांस सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षका स्वाति मित्तल, सुमन सिंह, मिली श्रीवास्तव, सोनल सिन्हा, सृष्टि कुमारी, नीलम सिन्हा, रीमा सिन्हा, मंजू कुमारी, अर्पिता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
