चंडीगढ़, 09 फ़रवरी (हि.स.)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हथियार और नशे की तस्करी

करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक
गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस को अमृतसर क्षेत्र में सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले
पदार्थों की तस्करी किये जाने की खुफिया
सूचना मिली थी। इस पर कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और इस नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपितों को गिरफ्तार
कर लिया।
डीजीपी के अनुसार पुलिस
ने आरोपितों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा
कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90
हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने
आया है कि गिरफ्तार आरोपित लंबे समय से अवैध हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल
थे और इनके तार सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स
एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपितों से गहन
पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े
अन्य तस्करों और सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा
