गुवाहाटी, 07 फरवरी (हि.स.)। आठवें वेतन आयोग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार रात कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया। बैठक में राज्य सरकार ने गठित आठवें असम वेतन आयोग को पूर्ण रूप से मान्यता दे दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि असम सरकार के सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव सुभाष दास राज्य सरकार द्वारा गठित अष्टम वेतन आयोग के अध्यक्ष होंगे। गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतुल महंत अष्टम असम वेतन आयोग के सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अष्टम असम वेतन आयोग के सदस्य राज्य के वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, न्यायिक विभाग के आयुक्त होंगे।————-
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
