गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सुबह 7 बजे से राज्य की 126 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 7 से 9 बजे तक राज्य में 17.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 16वीं असम विधानसभा के लिए 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला राज्य के ढ़ाई करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 663 है और महिला उम्मीदवारों की संख्या 59 है। दल के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
उल्लेखनीय है कि असम की 126 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 50 लाख 21 हजार 413 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 16 हजार 591 है, महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 4 हजार 501 है और तीसरे लिंग के मतदाता 321 हैं।
जिलेवार मतदान प्रतिशत-
बजाली- 17.40
बाक्सा- 16.35
बरपेटा- 16.56
बिश्वनाथ- 48.42
बंगाईगांव- 18.23
कछार- 18.08
चराईदेव- 18.88
चिरांग- 16.65
दरंग- 19.74
धेमाजी- 17.29
धुबड़ी- 18.16
डिब्रूगढ़- 17.88
डिमा हसाओ- 17.31
ग्वालपाड़ा- 19.66
गोलाघाट- 18.58
हैलाकांदी- 16.60
होजाई- 19.06
जोरहाट- 19.01
कामरूप- 15.36
कामरूप- 18.80
कार्बी आंगलोंग- 15.60
कोकराझार- 16.26
लखीमपुर- 17.38
माजुली- 20.03
मोरीगांव- 19.96
नगांव- 18.38
नलबारी- 16.26
शिवसागर- 18.36
शोणितपुर- 18.68
दक्षिण सालमारा मानकाचर-18.65
श्रीभूमि- 18.38
तामुलपुर- 15.32
तिनसुकिया- 17.75
उदालगुड़ी- 17.35
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
