गुवाहाटी, 19 मार्च (हि.स.)। असम की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई दिल्ली में गत दो दिनों तक चली बैठक के बाद आज असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी।

ज्ञात हो कि, नई दिल्ली में बुधवार की देर रात तक भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। केन्द्रीय चुनाव समिति ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 88 उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसमें छह महिला उम्मीदवाराें काे भी सूची में शामिल किया गया हैं।
सूची में अधिकांश प्रमुख विधायकों के नाम शामिल किये गये हैं। वहीं, 26 सीट सहयोगी गठबंधन असम गण परिषद (अगप) और 11 सीट बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) के लिए भाजपा ने छोड़ दिया है।
भाजपा उम्मीदवारों में मुख्य रूप से 1. गोलकगंज (6) अश्विनी राय सरकार, 2. धुबड़ी (8) उत्तम प्रसाद, 3 बिरसिंग जरूआ (9) माधवी दास, 4. ग्वालपारा पश्चिम (अजजा) (13) पबित्र राभा, 5. दुधनई (अजजा) (15) टंकेश्वर राभा, 6. अभयापुरी (16) भूपेन रॉय, 7. बिजनी (20) अरूप कमार डे, 8. भवानीपर-सोरभोग (21) रंजीत कुमार दास, 9. मंडिया (22) बादल चंद्र आर्य, 10. टमरिया (27) ज्योत्स्ना कलिता, 11. बोको-छयगांव (अजजा) (28) राजू मेच, 12. पलासबारी 29) हिमांशु शेखर बैश्य, 13. रंगिया (31) भबेश कलिता, 12. कमलपुर (32) दिगंत कलिता, 15. दिसपुर (33) प्रदुयुत बोरदोलोई, 16. न्यू गुवाहाटी (35) दिप्लु रंजन सरमा, 17. गुवाहाटी सेंट्रल (36) विजय कुमार गुप्ता, 18. जालुकबारी (37) डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, 19. बरखेत्री (38) नारायण डेका, 20. नलबाड़ी (39) जयंत मल्ल बरुवा, 21. टिहू (40) चंद्रमोहन पाटोवारी, 22. तामुलपुर (अजजा) (43) बिस्वजीत दैमारी, 23. गोरेस्वर (44) विक्टर कुमार दास, 24. टांगला (48) बिकन चन्द्र डेका, 25. सिपाझार (49) डॉ. परमानंद राजबंशी, 26. मंगलदोई (50) नीलिमा देवी, 27. जागीरोड (अजा) (52) पीयूष हजारिका, 28. मोरीगांव (54) रमाकांत देवरी, 29. धिंग (55) डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, 30. सामागुरी (58) अनिल सैकिया, 31. बरहमपुर (59) जीतू गोस्वामी, 32. नगांव-बटद्रबा (60) रूपक सरमा, 33. रहा (अजा) (61) शशि कांत दास, 34. होजाई (63) शिलादित्य देव, 35. लामडिंग (64) सिबू मिश्रा, 36. ढेकियाजुली (65) अशोक सिंघल, 37. बरछला (66) रितु बरन सरमा, 38. रंगापारा (58) कृष्ण कमल तांती, 39. नदुआर (69) पदम हाजरिका, 40. बिश्वनाथ (70) पल्लब लोचन दास, 41. बहाली (अजा) (71) मुनींद्र दास, 42. गोहपुर (72) उत्पल्ल बोरा, 43. बिहपुरिया (73) भूपेन कुमार बोरा, 44. रोंगोनदी (74) ऋषिराज हाजरिका, 45. लखीमपुर (76) मानब डेका, 46. ढकुआखाना (अजजा) (77) नबा कुमार दोलोई, 47. धेमाजी (अजजा) (78) डॉ रनोज पेगु, 48. जोनाई (अजजा) (80) भुबन पेगु, 49. सदिया (81) बलिन चेतिया, 50. दुमदुमा (82) रूपेश गोवाला, 51. मार्घेरिटा (83) भास्कर शर्मा, 52. डिगबोई (84) सुरेन फुकन, 53. माकुम (85) संजय किशन, 54. तिनसुकिया (86) पुलक गोहाईं, 55. चाबुआ-लाहोवाल (87) बिनोद हाजरिका, 56. डिब्रूगढ़ (88) प्रशांत फुकन, 57. खोवांग (89) चक्रधर गगोई, 58. दुलियाजान (90) रामेश्वर तेली, 59. टिंगखोंग (91) बिमल बोरा, 60. नाहरकटिया (92) तरंग गगोई, 61. सोनारी (93) धर्मेश्वर कोंवर, 62. माहमोरा (94) सुरूज दिहिंगिया, 63. डीमो (95) सुशांत बरगोहांई, 64. नाज़िरा (97) मयूर बरगोहाईं, 65. माजुली (अजजा) (98) भुबन गाम, 66. जोरहाट (100) हितेंद्र नाथ गोस्वामी, 67. मरियानी (101) रुपज्योति कुर्मी, 68. तिताबोर (102) धीरज गोवाला, 69. गोलाघाट (103) अजंता नेओग, 70. डेरगांव (104) मृदुल कुमार दत्ता, 71. खुमटाई (106) मृणाल सैकिया, 72. सरूपथार (107) विश्वजीत फुकन, 73. बोकाजान (अजजा) (108) सूर्य रोंगफ़ार, 74. हवड़ाघाट (अजजा) (109) लुन्सिंग टेरोन, 75. दीफू (अजजा) (110) निसो टेरांगपी, 76. रोंगखांग (अजजा) (111) डॉ. तुलीराम रोंगहांग, 77. अमरी (अजजा) (112) डॉ. हाबे टेरोन, 78. हाफलोंग (अजजा) (113) रूपाली लंग्थासा, 79. लखीपुर (114) कौशिक राय, 80. उधारबंद (115) राजदीप गोवाला, 81. काटिगोरा (116) कमलाक्ष्य डे पुरकायस्थ, 82. बोरखोला (117) किशोर नाथ, 83. सिलचर (118) डॉ. राजदीप रॉय, 84. धोलाई (अजा) (120) अमिय कांति दास, 85. हैलाकांडी (121) डॉ. मिलन दास, 86. करीमगंज उत्तर (123) सुब्रत भट्टाचार्य, 87. पाथरकांडी (125) कृष्णेंदु पॉल, 88. रामकृष्ण नगर (अजा) (126) बिजय मालाकार नाम शामिल है।—————-
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
