मीरजापुर, 10 फ़रवरी (हि.स.)। आईजीआरएस के तहत दर्ज शिकायतों के निस्तारण में विंध्याचल मंडल मीरजापुर ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की संयुक्त रैंकिंग में मंडल को 140 अंकों में से 134 अंक मिले, जो 95.71 प्रतिशत अंक के साथ सर्वोच्च रहा।

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने इस उपलब्धि पर मंडलीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिया कि इसी कार्यशैली और समर्पण के साथ कार्य करते हुए आने वाले महीनों में भी मंडल को प्रथम स्थान पर बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही प्रशासन पर जनता के भरोसे को मजबूत करता है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
