आगरमालवा, 27 जनवरी (हि.स.)। पिछले 6 माह से प्रयास करने के बाद भी गोचर भूमि का

अतिक्रमण नही हटने पर आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पर आज

मंगलवार काे आक्रोशित विशाल हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया। इस दौरान अधिकारियों
ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम गाता
नेवरी की करीब 500 बीघा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पिछले 6 माह से जारी
प्रयास के बाद भी अभी तक सफलता नहीं मिलने से आक्रोशित विशाल हिन्दू सेना के कई कार्यकर्ता
तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतानंद गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग डॉ भंवर
सिंह, धर्मेन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काजल पाटीदार, विभाग अध्यक्ष प्रवीण बाघेला
के नेतृत्व में मंगलवार काे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां कलेक्टर प्रीति यादव से मिलने की मांग
करने लगे। कलेक्टर के कार्यालय पर उपस्थित नहीं होने से डिप्टी कलेक्टर किरण बड़बड़े
ने आकर उनकी बात सुनने का प्रयास किया पर सभी कार्यकर्ता कलेक्टर के सामने ही अपनी
बात रखने पर अड़े रहे। इस दौरान बाद में आगरमालवा के एसडीएम मिलिंद ढोके मौके पर पहुंचे
और उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं की बात को धैर्यता पूर्वक सुन उसका जल्दी से जल्द
निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अधिकारियों ने उनसे इस
समस्या के निराकरण के लिए 15 दिन का समय मांगा है यदि इसके बाद भी समस्या का निराकरण
नहीं हुआ तो हम जिला मुख्यालय पर एक काफी बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान विशाल हिंदू
सेना के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, संभाग अध्यक्ष सुरेश राठौर, महिला मोर्चा आगरमालवा की जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर,
रतलाम जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुमेर सिंह, उज्जैन
जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी, जिला कार्यालय प्रमुख प्रवीण पंड्या एवं विशाल हिंदू
सेना संगठन के कई कार्यकर्ता पदाधिकारी माैजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा
