फर्रुखाबाद, 26 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में आज गणतन्त्र दिवस पर बच्चाें ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर कई कार्यक्रम पेश कर शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गई । एन.सी.सी. के कैडिट्स , स्काउट एवं गाइड तथा कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों द्वारा सिखलाई म्यूजियम से लेकर आर्मी पब्लिक स्कूल तक प्रभात फेरी निकाली गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिखलाई रेजीमेंट के ट्रेनिंग बटालियन के कमाण्डिंग आफीसर कर्नल अभिषेक गुप्ता ने झण्डा फहराकर सलामी दी। एन.सी. सी. के 4 यू पी बटालियन और 12 यू पी बटालियन के कैडिट्स के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। इस अवसर पर बालवाटिका,पूर्व प्राथमिक वर्ग , प्राथमिक वर्ग और माध्यमिक वर्ग के छात्र – छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम ‘आपरेशन सिन्दूर को श्रद्धांजलि ‘ थीम पर समर्पित रहा।
मुख्य अतिथि कर्नल अभिषेक गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले, मैं इस भव्य सभा में उपस्थित होकर अभिभूत और विनम्र महसूस कर रहा हूं, जहां ‘आदरणीय गुरु’ अपने ‘शिष्य’ को कल के सक्षम राष्ट्र निर्माता बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर और छात्र – परिषद् के छात्र – छात्राओं को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया । कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
