जांजगीर-चांपा, 10 मार्च (हि. स.)। जांजगीर-चांपा जिले की चौकी नैला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आज 10 मार्च को सूचना मिली कि कुछ युवक पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नैला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार चाकू बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपितों में रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) और देवराज कुमार सूर्यवंशी (20 वर्ष) शामिल हैं, जो नैला के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT
