– ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बोर्ड मिटिंग में लिया गय़ा फैसला, उपभोक्ता सेवाओं पर फोकस

इंदौर, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मिटिंग सोमवार को आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के ऊर्जा सचिव और कंपनी के पदेन चेयरमैन विशेष गढ़पाले भोपाल से व अन्य सदस्य वर्चुअल भी शामिल हुए। इस मिटिंग में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 कुल 25466 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट रखा गया। मिटिंग में ऊर्जा सचिव व अन्य सदस्यों ने बजट को अनुमोदित किया। नए वित्तीय वर्ष का बजट पिछले बजट से करीब ग्यारह प्रतिशत अधिक हैं।
इस अवसर पर ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने नए कार्यों, ग्रिडों के निर्माण व परियोजना का काम समय पर करने का आह्वान किया गया। कर्मचारी कल्याण से संबंधित भी निर्णय लिए गए। इस बजट में वर्ष 2026-27 के 25466 करोड़ के कुल बजट में राजस्व बजट 23898 करोड़ और 1568 करोड़ करोड़ रुपये कैपेक्स कार्यों के लिए हैं। कुल बजट में से करीब 92 प्रतिशत राशि बिजली खरीदी, पारेषण पर व्यय होगी। कार्मिकों पर यानी वेतन, भत्ते इत्यादि पर करीब तेरह प्रतिशत राशि खर्च होगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कंपनी की प्राथमिकताओं को लेकर विचार रखे। ऊर्जा विभाग के ओएसडी विजय गौर, वित्त विभाग के उपसचिव आरआर मीणा, डॉ. अरूणा तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया, संयुक्त सचिव संजय मालवीय, पीएस चौहान, अचल जैन, मुख्य वित्त अधिकारी अजयपाल सिंह अवास्या, उप निदेशक बजट शोभित कमल सक्सैना, वरिष्ठ लेखाधिकारी राजेश शर्मा, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी आदि इस दौरान उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
