साल का हर दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है और 31 मार्च भी ऐसी ही एक अहम तारीख है। इसी दिन वर्ष 1990 में भारत के संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनके राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में दिया गया।

‘बाबासाहब’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। वे न केवल एक महान विधिवेत्ता और अर्थशास्त्री थे, बल्कि एक दूरदर्शी सामाजिक सुधारक भी थे, जिन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत की आजादी के आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। स्वतंत्रता के बाद उनका योगदान और भी महत्वपूर्ण हो गया, जब उन्हें देश के संविधान निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर आधारित है।
डॉ. आंबेडकर का जीवन और उनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 31 मार्च का यह दिन हमें उनके संघर्ष, समर्पण और दूरदृष्टि को याद करने का अवसर देता है, जिसने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1504 – सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म। वह गुरु नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरू थे।
1727 – दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।
1774 – भारत में डाक सेवा शुरू, पहला डाकघर खुला।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।
1889 – पेरिस का मशहूर एफेल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
1959 – 14वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।
1980 – अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन। ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे।
1981 – एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार को थाइलैंड के बैंकाक में मार गिराया गया। विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित।
1983 – कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत।
1989 – पैरिस की पहचान माने जाने वाले विशाल एफिल टावर को आधिकारिक तौर पर खोला गया। फ्रांस की क्रांति की शताब्दी के मौके पर बनी 300 मीटर ऊंची लोहे की इस इमारत को गुस्ताव एफिल की प्राद्यौगिक कुशलता का बेमिसाल नमूना माना जाता है।
1990 – संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2004 – अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 – कृष्णा सोबती को के.के. बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011 – जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फीसदी ज़्यादा है।
जन्म
1504 – गुरु अंगद देव – सिक्खों के दूसरे गुरु
1860 – रमा शंकर व्यास – हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
1865 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर
1912 – राजेंद्र नारायण सिंह देव – उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1934 – कमला दास – अंग्रेजी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1938 – शीला दीक्षित – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 – पी. जे. कुरियन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
1945 – मीरा कुमार – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष।
1987 – कोनेरू हंपी – भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।
निधन
1930 – श्यामजी कृष्ण वर्मा – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक
1931 – पूर्णसिंह – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक
1972 – मीना कुमारी – भारतीय अभिनेत्री।
2002 – मोतुरु उदयन – भारतीय महिला कार्यकर्ता।
2009 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
———————-
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय
