उज्जैन, 12 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में ढ़ाचा भवन में पड़ोस मेें रहने वाली महिला के अंडर गारमेंटस चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक दिन दहाडे घर के बाहर से महिला के अंडर गारमेंट्स चोरी किए थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है।

चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने गुरुवार को बताया कि ढांचा भवन निवासी एक महिला के घर बाहर से लगातार लगातार अंडर गारमेंट्स चोरी की घटना हो रही थी। परिजनों ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें पड़ोस में रहने वाला अमित मालवीय 25 वर्ष दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनदहाड़े घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से अंडरगारमेंट्स चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवक महिला से एकतरफा प्यार करता है। उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बनवा रखा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
