उज्जैन, 31 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भूखी माता मंदिर के समीप मंगलवार को शिप्रा नदी किनारे एक पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक पूरी तरह से नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। फिलहाल उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि मंगलवार दोपहर में भूखी माता मदिर के समीप शिप्रा नदी के समीप एक पुलिया के नीचे एक युवक का शव नग्न अवस्था में पडऩे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल और एसफएसएल की टीम पहुंची। मृतक युवक की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को उसके शव के समीप ही ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता पड़ा हुआ मिला है। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
शू लेस से घोटा गलाप्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया की मृतक के गले में शू लेस कसी हुई थी। यहीं कारण है कि पुलिस को शंका है कि युवक की हत्या गलाघोट कर की गई होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभवत: युवक के शव को पुलिया के नीचे फैंका गया होगा। उक्त मामले में थाना प्रभारी गगन बादल का कहना है कि शव की पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति ओर अधिक स्पष्ट हो जाएगी। मृतक की शिनाख्ती के लिए जिले के सभी थानों में सूचना दी गई है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
