देहरादून, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के पत्रकारों के एक दल ने विशाखापत्तनम में ऐतिहासिक आईएनएस कुरसुरा (एस20) पनडुब्बी संग्रालय का भ्रमण किया। यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना के इतिहास को दर्शाती है।

भ्रमण के दौरान पत्रकारों को पनडुब्बी के भीतर ले जाकर इसके विभिन्न हिस्सों की जानकारी दी गई। साथ ही इसकी तकनीकी क्षमताओं के बारे में समझा। पत्रकारों ने कमांड रूम, क्रू क्वार्टर, इंजन रूम भी देखा।

भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस कुरसुरा को विशाखापत्तनम के रामकृष्णा बीच पर संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया। आज यह देश की सैन्य धरोहर का प्रतीक बन चुकी है और विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं व आम नागरिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।
भ्रमण के बाद पत्रकार दल ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और रोमांचक अनुभव बताया। पत्रकारों ने कहा कि इस तरह के दौरे देश की सैन्य ताकत और इतिहास को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
————–
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल
