मुंबई, 26 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र में एक अप्रैल से बिजली के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। गर्मी के मौसम में राज्य नियामक आयोग ने अहम फैसला लिया है कि एक अप्रैल से बिजली की दरें कम हो जाएंगी।

राज्य में महावितरण, अडानी, बेस्ट और टाटा जैसी प्रमुख बिजली प्रदाता कंपनियों के प्रस्ताव के अनुसार घरेलू बिजली की दरें कम कर दी गई हैं। नए दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। बेस्ट प्रशासन ने कम बिजली इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए सस्ती दर लागू करने का फैसला किया है। इससे गैस संकट से जूझ रहे और इंडक्शन चूल्हें पर भोजन बना रहे लोगों को भी रहात मिल सकेगी। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अलग-अलग स्लैब के हिसाब से बिजली की दरे कम की गई हैं। इससे घरेलू बिजली ग्राहकों का महीने का बिजली बिल कम होंगी। बिजली के दरें कम होने से उपभोक्ताओं को कुछ हद तक आर्थिक राहत मिलेगी।
नई बिजली दरें
• 0 से 100 यूनिट: 4.76 से 4.30 रुपये (लगभग 9.7 प्रतिशत की कमी)
• 101 से 300 यूनिट: 7.96 से 7.10 रुपये (करीब 10.8 फीसद की कमी)
• 301 से 500 यूनिट: 13.55 से 11.64 रुपये (लगभग 14 प्रतिशत की कमी)
• 500 से ज्यादा यूनिट: 14.55 से 12.64 रुपये (करीब 13.1 फीसद की कमी)
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
