आसनसोल, 09 फ़रवरी (हि. स.)। आसनसोल के सातग्राम आठ नंबर इलाके में सोमवार को एक मिनी बस को एक्सप्रेस बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। बसों की टक्कर में दोनों बसों के कई यात्री घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने बताया कि आसनसोल से रानीगंज जा रही मिनी बस सातग्राम 8 नंबर में खड़ी होकर यात्रियों को उतार रही थी। तभी आसनसोल से आ रही एक एक्सप्रेस बस में मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों की मदद की और कुछ घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल और कुछ घायलों को रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके के एक निजी अस्पताल भेजा गया।

घटना के बारे में एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनकी यहां पर दुकान है। वह दुकान खोल ही रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक एक्सप्रेस बस ने पीछे से आकर एक मिनी बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बसों के लगभग 20 यात्रियों को चोट लगी है। —————
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा
