नोएडा, 11 मार्च (हि.स.)। थाना सेक्टर -126 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा एक यूनिवर्सिटी में पढता है। पीड़ित के अनुसार इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले चार छात्रों ने उसकी बेटा के साथ जमकर मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि हरीश शर्मा पुत्र सरदार सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा बेटा शौम्य शर्मा एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित के अनुसार एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में वह भाग लेने के लिए गया था। वहां मौजूद लड़कों से उसकी बहस हो गई। उसके बेटे के दोस्त आर्यन मोगा के कहने पर वह उन लड़कों से बातचीत करने गया तो उन लड़कों ने उसके ऊपर हमला कर दिया, तथा मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर प्रीत मान, विशांक खत्री, प्रियांशु मान तथा तरुण वशिष्ट के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
