नई दिल्ली, 09 फ़रवरी (हि.स.)।

तेलंगाना के रहने वाले एस. मलेशम भारतीय मजदूर संघ(बीएमएस) के नए अध्यक्ष और सुरेंद्र पांडेय महासचिव चुने गए हैं। रविवार को ओडिशा के पुरी में संपन्न मजदूर संघ के तीन दिनसीय 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2026 से 2029 के लिए नई कार्यसमिति गठित की गई।

बीएमएस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नई कमेटी
में उपाध्यक्ष पद के लिए पंजाब से सुखविंदर सिंह, विदर्भ से नीता चौबे, उत्तर प्रदेश से अशोक शुक्ला , केरल से उन्नीकृष्णन, राजस्थान से राजेन्द्र शर्मा, दिल्ली से पवन कुमार, गुजरात से जिग्नेश मजूमदार चुने गए। वहीं, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय को बनाया गया है। बीएमएस के मंत्री पद के लिए मध्यप्रदेश से रामनाथ गणेश, ओडिशा से कुमारी अंजली पटेल, छत्तीसगढ़ से राधेश्याम जायसवाल, मध्य प्रदेश से अरविंद मिश्रा, हरियाणा से अशोक कुमार, महाराष्ट्र से अनिल कुमार धूमने, बिहार से संजय सिन्हा चुने गए। कोषाध्यक्ष दिल्ली से अनीस मिश्रा को बनाया गया है। इसके साथ बी रवींद्रन को संगठन मंत्री, गणेश मिश्रा को सह संगठन मंत्री बनाया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी
