

अररिया 02 फरवरी(हि.स.)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक आईपीएस निशित कुमार उज्जवल दो दिवसीय दौरे पर एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय में सोमवार को नोमैंस लैंड सहित बीसीपी अर्थात बॉर्डर चेकपोस्ट का जायजा लिया।महानिरीक्षक के बथनाहा स्थित 56 वीं बटालियन मुख्यालय आने पर कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने पुष्प गुच्छ और शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया।उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।जिसके पश्चात सोमवार को महानिरीक्षक द्वारा भारतीय सीमा स्तंभ 186 का जायजा लिया तथा नो मैन्स लैंड के समीप ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा।जोगबनी बीसीपी गेट के भ्रमण के दौरान सशस्त्र सीमा बॉर्डर इंटरेक्शन टीम के जवानों एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।जोगबनी इंटेग्रेटेड चेकपोस्ट का भ्रमण के दौरान अधिकारियों एवं अन्य बल कार्मिकों से भी बातचीत की गई।

वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में आगमन पर संयुक्त अस्पताल बथनाहा के उप महानिरीक्षक डॉ विवेक कुमार माथुर एवं कमांडेंट शाश्वत कुमार ने पुष्पगुच्छ व शाल देकर स्वागत किया गया। वाहिनी मुख्यालय एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा के अधिकारियों, जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ सीमा प्रबंधन को लेकर मीटिंग की गई।एसएसबी आईजी ने मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, नर्सरी, तालाब, व्यायाम शाला एवं संदिक्षा पुस्तकालय का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। संयुक्त अस्पताल समेत वाहिनी मुख्यालय में
जवान,महिला मेस शस्त्रागार के भ्रमण के साथ वाहिनी कार्मिकों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। सैनिक सम्मेलन में महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल ने सीमा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्मिकों को दिशानिर्देश दिए तथा जवानों के साथ संवाद किया गया।इस अवसर पर सराहनीय कार्य के लिए कमांडेंट शाश्वत कुमार एवं जोगबनी आई समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्णिया रेंज के एसएसबी उप-महानिरीक्षक राजेश टिक्कू, चिकित्सा उप महानिरीक्षक संयुक्त अस्पताल डॉ विवेक कुमार माथुर,कमांडेंट शाश्वत कुमार सहित एसएसबी अधिकारी और अन्य बल कार्मिक मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
