
मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय नागरिक सुरक्षा उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार एमआईटी सभागार में वार्डन एवं स्वयंसेवक के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र के तीसरे दिन प्रशिक्षण जारी रहा। प्रशिक्षण का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से किया गया।

सहायक उपनियंत्रक (व.वे.) सतीश कुमार द्वारा पहले सेशन में हाउस फायर पार्टी संगठन के बारे में बताया गया। दूसरे सेशन में एसडीआरएफ के अभिषेक पंवार द्वारा बचाव के विभिन्न आधुनिक यंत्रों को प्रदर्शित किया गया और उनके उपयोग की विधि को समझाया गया। तीसरे दिन के अंतिम सेशन में फायरमैन द्वारा अग्निशमन कर्मियों के लिए स्थाई अग्निशामक प्रणाली, पीपीई किट आदि पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कार्यालय से डातुषार अग्रवाल, स्टाफ अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, वसीम अख्तर, वसीम अंसारी, डॉ शफीक अहमद आदि ने उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
