भुवनेश्वर, 07 मार्च (हि.स.)। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने शनिवार को ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपटि से भुवनेश्वर के लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शासन व्यवस्था, राज्य की प्रगति और जनता के कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलों पर विचार-विमर्श किया गया।
राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए चर्चा को सार्थक और फलदायी बताया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
