औरैया, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र स्थित मुरादगंज तिराहे के पास रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मुरादगंज तिराहे पर ऑटो पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में स्वाति (15), नरेश (25), सुमन (18), सरोजनी (40) और खुशबू (20) सहित कुल छह लोग घायल है। ये सभी लोग गनू के पुरवा गांव के निवासी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सड़क पर पलटी ऑटो को हटवाकर यातायात सुचारू कराया, जिससे कुछ देर बाद आवागमन सामान्य हो गया।
———————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार
