कठुआ, 10 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए एक लापता महिला को सकुशल तलाश कर उसके परिवार से मिला दिया। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में थाना बसोहली क्षेत्र में अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार 20 जुलाई 2025 को राशीद निवासी समन तहसील बसोहली ने अपनी पत्नी नसीमा अख्तर के लापता होने की शिकायत थाना बसोहली में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। थाना बसोहली की टीम ने एसएचओ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। तकनीकी सहायता और मानवीय प्रयासों के समन्वय से पुलिस टीम ने लापता महिला को सफलतापूर्वक खोज निकाला। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
