कठुआ, 24 जनवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर खेल स्टेडियम कठुआ में सामाजिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा, एडीसीसी सुरिंदर कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें बेबी केयर किट वितरित किए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संचालित विभिन्न कल्याणकारी पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि ये योजनाएं जिले में बड़ी संख्या में लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत के लक्ष्य को दोहराने के साथ हुआ।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
