अररिया 06 फरवरी(हि।स.)फारबिसगंज के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शुक्रवार को कवि प्रदीप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मौके पर स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनकी लिखी रचना के पाठ के साथ उनके देशभक्ति गीतों का गायन किया।

मौके पर शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कवि प्रदीप के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि उनका जन्म 6 फरवरी 1915 को मध्यप्रदेश के छोटे शहर में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम रामचंद्र नारायण द्विवेदी था। उन्हें बचपन से ही हिंदी कविता लिखने में रुचि था और उनके अनेकों कविताएं प्रसिद्ध हुई।
उन्होंने अपनी कविता को गीत के माध्यम से 1943 में किस्मत फिल्म की गीत आज हिमालय की चोटी से एवं देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों प्रसिद्ध गीत की रचना की। उनको 1998 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका देहांत 11 दिसंबर 1998 को हो गया।
कार्यक्रम को प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार,कवि शिक्षक संजीत कुमार निगम एवं शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने भी संबोधित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
