रांची, 10 फ़रवरी (हि.स.)। इंदिरा भवन, नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला अध्यक्षों के एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाना और नेतृत्व क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक क्षमता के विकास, नेतृत्व कौशल के संवर्धन और मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता से मजबूत जुड़ाव स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कांग्रेस संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता, अनुशासित नेतृत्व और जनसरोकारों से सीधा संवाद है।
इस अवसर पर कहा गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण, संवाद और समन्वय बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती दी जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के राजू, सह-प्रभारी सिरिवेल्लाष प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कश्यप सहित देशभर से आए जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं संगठन को नए आयाम देने के संकल्प के साथ अपने विचार साझा किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
