
बेंगलुरु, 02 अप्रैल (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए कानून-व्यवस्था एक महत्वपूर्ण कारक है और यदि पुलिस विभाग प्रभावी ढंग से कार्य करता है तो यह अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है। उन्हाेंने

राज्य की कानून-व्यवस्था और आर्थिक विकास (जीडीपी) के बीच सीधा संबंध है। उन्हाेंने बढ़ते अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण के निर्देश पुलिस विभाग को दिए।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार काे बेंगलुरु में कोरमंगला परेड मैदान पर आयोजित “पुलिस ध्वज दिवस” कार्यक्रम काे संबाेधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस काे “मुख्यमंत्री पदक” प्रदान किया। सिद्धारमैया ने कहा कि साइबर अपराध समेत कुछ मामलों में कर्नाटक की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक होना चिंता का विषय है। इन अपराधों पर नियंत्रण के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी की जानकारी के बिना अपराध होना संभव नहीं है। उन्होंने कई मामलों में सजा दर बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग की सराहना की, लेकिन अपराध दर कम करने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया। महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने पुलिस को भी इसी दिशा में संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की 24 घंटे की सेवा भावना से समाज में शांति और सौहार्द बना हुआ है।
सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए कानून-व्यवस्था एक महत्वपूर्ण कारक है और यदि पुलिस विभाग प्रभावी ढंग से कार्य करता है तो यह अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है। उन्होंने “ड्रग्स मुक्त कर्नाटक” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस विभाग से सक्रिय सहयोग की अपील की और पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गृह मंत्री जी. परमेश्वर और राज्य के पुलिस महानिदेशक एमए सलीम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा
