उरई, 30 जनवरी (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र स्थित छिरिया पेट्रोल टैंक के पास खेत में गुरुवार देर रात काे एक किसान का शव पड़ा मिला।पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रूरा सिरसा गांव के किसान संजय सिंह (40) का शव गुरुवार देर रात छिरिया पेट्रोल टैंक के पास एक खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। केशव सिंह ने पुलिस काे बताया कि भाई संजय सिंह गुरुवार देर शाम अपने ट्रैक्टर-ट्राली में मटर लादकर जालौन मंडी बेचने गए थे। बिक्री के बाद वे वापस लौट रहे थे, तभी देर रात दुर्घटना हो गई। घटना की जानकारी परिवार को देर रात मिली। शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन सटीक मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। संजय सिंह अपने परिवार के एक मात्र कमाने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी शशी, दो छोटी बेटियां और एक बेटा हैं।
कोतवाल ने बताया कि प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं काे गंभीरता से लेकर मामले की जांच की जा रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा
