बिहार, 10 फरवरी (हि.स.)।

केंद्रीय विद्यालय सीवान में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के क्रम में मंगलवार को एक गरिमामय दीप प्रज्वलन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को उनका प्रवेश पत्र भरा गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधानमंडल के सदस्य एलएलसी कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास से सफलता की कुंजी के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक, अनुशासित और उत्साहवर्धक रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma
