मुंबई, 19 अप्रैल (हि.स.)। नासिक के तथाकतिथ ज्योतिषी बाबा अशोक खरात को लेकर एसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने बड़ा संदेह जताया है। उन्होंने कहा है कि खरात की संदिग्ध मौत हो सकती है।

रोहित पवार के अनुसार खरात का मामला बहुत संवेदनशील है और उनके पास कई ज़रूरी जानकारी हैं। इस मामले में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल होने की संभावना है। इस मामले को दबाने की कोशिश हो सकती है। खरात की मौत किसी दुर्घटना, खुदकुशी या बीमारी की वजह से हुई दिखाई जा सकती है।
सुषमा अंधारे ने कहा कि खरात मामले से जुड़े शिवनिका ट्रस्ट के निदेशक जितेंद्र शेल्के की दुर्घटना में हुई मौत चौंकाने वाली थी। इस घटना के बाद यह संदेह और बढ़ जाता है कि खरात का एनकाउंटर हो सकता हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
