किश्तवाड़, 12 मार्च (हि.स.)। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने किश्तवाड़ जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 12-03-2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

उपायुक्त किश्तवाड़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में और मौजूदा मौसम की स्थिति तथा खराब मौसम संबंधी सलाह को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया गया है कि छात्रों की सुरक्षा और संरक्षा के हित में किश्तवाड़ जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 12-03-2026 को बंद रहेंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
