गुवाहाटी, 06 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के अमेरिका में एक लाख करोड़ डॉलर के निवेश के दावों को खारिज करते हुए इसे भ्रामक और अप्रमाणित बताया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आज कहा कि “GauravElizabeth786” नाम से एक कथित अकाउंट दिखाकर इस आरोप को सही साबित करने की कोशिश की गई। उन्होंने स्वयं एक उदाहरण पेश करते हुए बताया कि मात्र 199 अमेरिकी डॉलर देकर कोई भी व्यक्ति अमेरिका में इस तरह का अकाउंट खोल सकता है।
डॉ. सरमा ने आरोप लगाया कि विपक्ष फर्जी डिजिटल साक्ष्यों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रदर्शन यह दिखाने के लिए था कि किस तरह नकली ऑनलाइन पहचान बनाकर झूठा नैरेटिव तैयार किया जा सकता है।
इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, खासकर चुनावी माहौल में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
