नवादा, 13 मार्च (हि.स.)।बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), नवादा के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार से रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला शुरू हो गया।

यह मेला दिनांक 13 मार्च 2026 को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) परिसर, मंगर विगहा (नवादा) तथा 14 मार्च 2026 को इंटर लाटो यादव उच्च विद्यालय, मेसकौर (प्रखंड कार्यालय के समीप) आयोजित किया गया। मेला का आयोजन प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक होगा।
इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, टी.वी.एस., इंडो एम.आई.एम. (एन.टी.टी.एफ. के द्वारा), गार्डियन्स सिक्योरिटी एवं फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, महिंद्रा लॉजिस्टिक (आमधने के द्वारा), फ्लिपकार्ट (2 कॉम के द्वारा), एस.बी.पी.एस. हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, यंग ब्रांड अपैरल प्राइवेट लिमिटेड, सिंधुजा माइक्रोक्रेडिट लिमिटेड, हाईली (आमधने प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा), एम.आर.एफ. लिमिटेड (आमधने प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा), याजाकि इंडिया (आमधने प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा), डी.एस.टी.ई.एस., विजन इंडिया सर्विसेस (श्नाइडर इलेक्ट्रिक के लिए), एच.एस.एन. टेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियां भाग ली है।
मेले में कंपनियों द्वारा प्रशिक्षु, ट्रेनी क्रेडिट एवं रिलेशनशिप ऑफिसर, डिप्लोमा कोर्स, मोबाइल असेम्बलर, सेल्स ट्रेनी, सुरक्षा जवान, सिलाई मशीन ऑपरेटर, असेम्बली ऑपरेटर, सी.एन.सी. ऑपरेटर आदि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक द्वारा नवादा में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए नामांकन भी किया जाएगा।
रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां अपने आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन
