प्रयागराज, 10 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय बाजार में सोमवार रात एक युवक का शव घर के अन्दर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सोमवार रात धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय बाजार निवासी सूरज गुप्ता (25) पुत्र दीपक गुप्ता का शव घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि एक दुकान के सहारे अपना खर्च चलाता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। करीब छह महीने पूर्व एक युवती से लव मैरेज शादी की थी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
