बीकानेर, 12 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर नगर के 539 वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगे।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि, 16 अप्रैल बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में चंदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा तथा 17 अप्रैल शुक्रवार को रात्रि 7.30 बजे श्री लक्ष्मीनाथजी पार्क में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव
