झारग्राम, 31 मार्च (हि.स.)। जिले के गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र के कलबेरिया-गोलमारा इलाके में मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार राजेश महतो ने चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इलाके में घुसते ही कई लोगों ने मौजूदा तृणमूल सरकार के खिलाफ विकास न होने की शिकायत की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। इस बीच कई लोग भावुक हो गए और अपनी समस्याएं हल करने की अपील की। इस बारे में राजेश महतो ने कहा कि हमें वोट दीजिए सिर्फ तीन महीने में विकास दिखेगा।
चुनाव नजदीक आते ही गोपीबल्लभपुर में प्रचार और राजनीतिक वादों की जंग तेज होती जा रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा
