सिलीगुड़ी, 02 अप्रैल (हि.स.)। सिलीगुड़ी में विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान रैली में तृणमूल के जिला चेयरमैन संजय टिबरेवाल, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य, पार्षदों के साथ-साथ पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रैली और नारों के बीच उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिससे इलाके में चुनावी माहौल और गर्म हो गया।
नामांकन दाखिल करने के बाद गौतम देव ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और इस बार विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सिलीगुड़ी की जनता उन्हें जीत दिलाएगी। इस बार मुकाबले में कोई लड़ाई नहीं है और मतदाता पिछले बार के विधायक को तीसरे स्थान पर भेज देंगे।
उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे, यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
चु
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
