फर्रूखाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को शुक्रवार को शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति दो मिनट का मौन रख कर याद किया गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने बाले शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी द्विवेदी ने कहा इन सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके नाम सदैव इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखे रहेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी अधिकारी व कलेक्ट्रेट के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
