रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। रांची जिले के विभिन्न अंचल और प्रखंडों में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों केे जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन, दाखिल-खारिज और पंजी सुधार से संबंधित कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि जटिल समस्यालओं को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष भेजा गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को अवकाश होने के कारण यह आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
मांडर अंचल में 50 मामलों का निपटारा हुआ, जबकि सिल्ली में 64 और खलारी में 17 मामलों का समाधान किया गया। अरगोड़ा अंचल में 71 आवेदनों में से 62 का निष्पादन किया गया। चान्हो अंचल में सर्वाधिक 212 मामलों पर कार्रवाई हुई। वहीं अनगड़ा अंचल में 137 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किया गया और पेंशन योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इससे लोगों को तत्काल राहत मिली। जनता दरबार में बडी संख्या में दूर दराज से आए ग्रामीणों के अलावे पदाधिकारी कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
