जम्मू, 30 जनवरी (हि.स.)। शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और हल्के और भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री वाहन दोनों ओर सामान्य रूप से चल रहे हैं जबकि काज़ीगुंड की ओर से भारी वाहन जम्मू की ओर अपना आवागमन जारी रखे हुए हैं। राजमार्ग के अधिकांश हिस्सों पर यातायात सुचारू बना हुआ है।
हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा मौसम के कारण कुछ स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी हैं और वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए धीरे और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड वाहनों के लिए बंद रहेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
