
औरैया, 11 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत जलोखर एवं भडारीपुर में जल अपर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गुड़िया कठेरिया रहीं। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) इंजी अमन यादव, पवन कुमार सहायक अभियंता एवं पंकज कुमार,सहायक अभियंता रविकांत जूनियर इंजीनियर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा फर्म के प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, देवेंद्र सिंह, टीपीआई एवं डीपीएमयू टीम, एफटीके महिलाएं, ग्राम प्रधान, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि जलोखर पेयजल योजना के अंतर्गत 445 क्रियाशील गृह संयोजन तथा भडारीपुर पेयजल योजना के अंतर्गत 407 क्रियाशील गृह संयोजन किए जा चुके हैं। इन योजनाओं के माध्यम से गांव में सुबह और शाम क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल संरक्षण तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व पर भी प्रकाश डाला और ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने की अपील की।
————–
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार
