अररिया 05 मार्च(हि.स.)। जिले के घूरना बाजार वार्ड नंबर 10 पासवान बस्ती में सड़क पर जमा जल जमाव और उससे उठते बदबू के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सरकार के विधि व्यवस्था और उनके कार्य शैली पर नाराजगी जाहिर की।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की l विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने की।

उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व पर भी नरपतगंज सीओ और बीडीओ द्वारा घूरना बाजार वार्ड नंबर 10 पासवान बस्ती में साफ सफाई पर ध्यान नहीं रखा,जिस कारण यहां के लोगों में काफी आक्रोश है। क्योंकि नाला का बदबूदार पानी रोड पर जमा है और बदबू के कारण अगल-बगल लोगों का जीना मुहाल हो गया है।लोगों की दैनिक जीवन शैली पर जल जमाव और बदबू के कारण प्रभावित है।बगैर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था किए बिना नाला का निर्माण कर दिया गया है।जिसके कारण इस इलाके में नाला का गंदा पानी जमा रहता है।

सोनी ने कहा कि हिंदुओं के पर्व में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त के लायक नहीं है।उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि समस्या से जल्द निजात अगर नहीं मिला तो आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे l मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, पूर्व समिति एवं समाजसेवी तेज नारायण पासवान, धुनमुन देवी,करी देवी,शांति देवी, सुनीता देवी,नीतू देवी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
