नवादा, 07 फ़रवरी (हि.स.)।नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज को शनिवार को न्यायालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर न्यायाधीशों तथा अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की गई। न्यायाधीशों तथा अधिवक्ताओं ने उन्हें न्याय की देवी करार देते हुए आज शनिवार को भी न्यायालय का कामकाज ठप रखा ।सभी ने एक स्वर से कहा कि उनके जिला जज के रूप में कार्यकाल अमर रहेगा। 5 महीना के कार्यकाल में ही उन्होंने जितना बेहतर न्याय व्यवस्था कायम की थी। शायद उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।सभी ने कहा कि ईमानदारी ,कर्मठता तथा न्याय पप्रियता की मिसाल थी । जिला जज के रूप में कार्य कर रही शिल्पी सोनी राज, जिन्हें हम सब श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आकस्मिक निधन पर ईश्वर को उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। शुक्रवार की सुबह उन्हें अचेत अवस्था में नवादा के धर्मशिला अस्पताल में ले जाया गया। ।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह जब उनके आवास में प्रवेश किया तो वह सोफे पर अचेत अवस्था में झुकी हुई पाई गई। उन्हें तत्काल नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में दाखिल कराया गया ।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।इस तरह की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है । उनकी मौत से संदेह हटाने के उद्देश्य पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमएस पटना भेजा गया है जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें पोस्टमार्टम की है अभी तक इस मामले में नवादा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं किए गए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कर्म का पता लगाया जा सकेगा लेकिन अब तक उनकी मौत पर संदेह बरकरार है। नवादा जिले की इतिहास की पहली घटना है जब कोई जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्टार के अधिकारी की उनके आवास में ही संदेहास्पद मौत हो गई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन
