जींद, 16 मार्च (हि.स.)। शहर थाना सफीदों पुलिस ने सफीदों में दुकान की सौदेबाजी कर नौ लाख २४ हजार २०० रुपये हड़पने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों के वार्ड चार निवासी सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पीर बाबा के पास दुकान है। दुकान को लेकर गांव खेड़ा खेमावती अंकित तथा रवि उसके पास आए और दोनों ने बगल में पड़ी दुकान को खरीदने की बात कही और उसकी दुकान को किराये पर देना चाहते हैं। जिसकाकिराया आरोपितों ने एक लाख रुपये बताया। दुकान की रजिस्ट्री अंकित के नाम बताया। १५ सितंबर २०२५ तक किरायानामा लिखवा लिया गया। कुछ समय के बाद अंकित उसके पास आया और कहा कि उसे दुकान को बेचना है। जिसके लिए ३५ लाख रुपये कीमत रखी। जिस पर उसने रुपये न होने की बात कही। फिर कुछ समय के बाद उसने सात लाख रुपये अंकित को दे दिए। बकाया राशि रजिस्ट्री के समय देने को कहा। फिर बाद में रजिस्ट्री बैंक में रखी होने की बात कह कर दो लाख २४ हजार २०० रुपये और ले लिए। जनवरी २०२६ में रवि दुकान पर आया और दुकान खाली करने के लिए कहा। जब उसने दुकान किरायानामा लिखवाने के दौरान एक साथ होने तथा दुकान अंकित के नाम होने की बात कही। आरोपितों ने उसके रुपये ब्याज समेत वापस देने की बात कही। आरोपित न तो रजिस्ट्री करवा रहे हैं और न ही उसके रुपये वापस लौटा रहे है। आरोपित दुकान भी खाली करने का दबाव बना रहे हैं। शहर थाना के जांच अधिकारी चंद्रपाल ने साेमवार काे बताया कि पुलिस ने सुशील की शिकायत पर अंकित तथा रवि के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
