जींद, 14 मार्च (हि.स.)। जिला जींद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जींद में जिला पुलिस द्वारा गठित कंपनी ए व बी के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को किसी भी आपात स्थिति, भीड़ नियंत्रण व कानून व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए और अधिक दक्ष बनाना रहा।

इस प्रशिक्षण के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जवानों को भीड़ नियंत्रण से संबंधित विभिन्न ड्रिलों का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही जवानों को वॉटर कैनन के प्रभावी उपयोग, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीतियों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों व संसाधनों के सही व सुरक्षित प्रयोग के बारे मेंविस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंत में जवानों की सीखने की क्षमता और समझ का आंकलन करने के लिए उनका लिखितमूल्यांकन भी लिया गया। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जवान प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को बेहतर तरीके से आत्मसात कर सकें। इस अवसर पर सीडीआई सतीश कुमार, लाइन ऑफिसर निरीक्षक महेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जवानों ने पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ भाग लिया और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प लिया।
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस का उद्देश्य है कि पुलिस बल को समय-समय पर आधुनिक प्रशिक्षण देकर उन्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार रखा जाए ताकि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
