जींद, 24 मार्च (हि.स.)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने खेत में पोली हाउस लगवा लगभग 94 लाख रुपये ठगने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। करनाल निवासी गिरीश सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म का जींद में देवीलाल नगर में अपना कार्यालय है और पश्चिमी हरियाणा में पोली हाउस लगाने का कार्य यहां से करती है। गांव दौलत जिला फतेहबाद निवासी राजबीर इच्छुक किसानों से बातचीत करता है।

राजबीर ने गांव आशाखेड़ा सिरसा निवासी संजय, संदीप, राजू तथा मनीराम से जींद कार्यालय में पोली हाउस लगवाने को लेकर बातचीत की। आरोपितों ने कुछ पैमेंट दे दी। बकाया राशि सरकारी सब्सिडी मिलने के बाद देने का आश्वासन दिया। आरोपितों ने सिक्योरटी के नाम पर फर्म को चैक दिए थे। फर्म ने चारों आरोपितों के खेतों में पोली हाउस लगवा दिए। जिसके बाद आरोपितों की तरफ 93 लाख 96 हजार 643 हजार रुपये बकाया रह गए। आरोपितों के खाते में सब्सिडी की राशि भी आ गई।
बावजूद इसके राशि को आरोपितों ने नहीं दिया। जब आरोपितों से संपर्क साधा गया तो कोई संतोषजक जवाब नहीं दिया गया। जब उसने सिक्यारटी चैकों को लगाया तो पेमैंट स्टॉप बताई, जिसे आरोपितों ने पहले ही स्टॉप करवा दिया। दोबारा आरोपितों से संपर्क साधा तो उन्होंने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतन की धमकी दी। मंगलवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि पुलिस ने गिरीश की शिकायत पर संजय, राजू, संदीप, मनीराम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
