जींद, 11 मार्च (हि.स.)। थाना जुलाना पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म के प्रयास के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

थाना जुलाना के प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने बुधवार को बताया कि जुलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका नाबालिग भतीजा उसकी दादी के साथ छह मार्च को दोपहर के समय गांव की दुकान पर गया था। उसकी दादी आगे चल रही थी और तो नाबालिग बच्चा पीछे रह गया। गांव के ही एक आरोपित ने उसे उठा कर अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद उसकी दादी वहां पहुंची तो आरोपी ने उसके भतीजे का मुंह दबा रखा था। नाबालिग बच्चा रो रहा था। परिजन आरोपित के कब्जे से छुड़ा कर घर लाए तो बच्चा सहमा हुआ था। घर पर बच्चे ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत पर गांव निडाना निवासी राजबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई कतरे हुए राजबीर को गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
