री-भोई (मेघालय), 16 अप्रैल (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), री-भोई, मेघालय ने हाल ही में घोषित सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने शानदार 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किए हैं, जो इसके शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

विद्यालय की ओर गुरुवार को बताया गया है कि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले पहले पांच विद्यार्थियों में बंडिलांग पोहताम – 91.80 प्रतिशत, बेटश्वाडाफी खारसोहनोह – 90.20 प्रतिशत, एलिज़ाबेथ एल ट्रॉन – 85.60 प्रतिशत, बन्यल्ला एम कुर्बाह – 85.60 प्रतिशत, एरिका डोना लिंगदोह नोंगलैत-85.60 प्रतिशत।
इसी प्रकार विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंग्रेजी में बेटश्वाडाफी खारसोहनोह – 97/100, गणित में रिडेला मुक्टिएह – 96/100, सूचना प्रौद्योगिकी में बंडिलांग पोहताम – 96/100 अंक प्राप्त किये हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी
