मुंबई, 02 फरवरी (हि.स.)। दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विलय को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरु है। इस बीच एनसीपी (एसपी) मुख्या शरद पवार ने कहा है कि जो लोग बैठक में मौजूद ही नहीं थे, तो उन्हें उस बैठक के बारे में कैसे पता चलेगा?

शरद पवार ने सोमवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों दलों के विलय को लेकर हुई बातचीत में कुछ चुनिंदा नेता ही शामिल थे। वह पहले ही कह चुके हैं कि इस बैठक में खुद अजित पवार, सांसद सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल और विधायक रोहित पवार ही मौजूद थे। इसकी घोषणा 12 तारीख को होने वाली थी।
शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट के विलय को लेकर दोनों दलों में खींचतान जारी है। शरद पवार गुट के नेता दावा कर रहे हैं कि दोनों पार्टियां मर्ज होने वाली थी। लेकिन अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता इस दावे को लगातार खारिज कर रहे हैं। एनसीपी (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने साफ कहा है कि दोनों दलों के विलय के बारे में कोई अधिकृत चर्चा नहीं हुई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
